सिंघाना में बाबा हरिदास का वार्षिक मेला:श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
सिंघाना में बाबा हरिदास का वार्षिक मेला:श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
सिंघाना : सिंघाना के बनवास में बुधवार को रंगोत्सव के अवसर पर बाबा हरिदास जी मंदिर परिसर में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर मन्नतें मांगी, वहीं कुश्ती दंगल में पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
मत्था टेककर की खुशहाली की कामना
पुजारी बुधराम स्वामी ने बताया-होली के दूसरे दिन प्रतिवर्ष बाबा हरिदास का वार्षिक मेला आयोजित होता है। इसमें दूर-दराज से श्रद्धालु आकर बाबा की प्रतिमा के सामने माथा टेककर खुशहाली की कामना करते हैं। मान्यता के अनुसार, पशुओं के दुधारू होने पर बाबा के मंदिर में दही का भोग लगाया जाता है।
दही का भोग चढाया
मेले में बनवास, माकड़ों, हुकमा की ढाणी, सातड़िया, मोई, पिठौला की ढाणी, थली, बाग की ढाणी, इश्कपूरा सहित आसपास के गांवों से हजारों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने धोक लगाई। कई श्रद्धालुओं ने मंदिर की मान्यता के अनुसार जात जडूले भी उतरवाए और गांव से लाए दही का भोग भी चढ़ाया।
मेले में डफ मंडली ने होली के रसिया की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मेला कमेटी द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य हरियाणा के पहलवानों ने भी भाग लिया।
पहलवानों को नगद इनाम देकर किया सम्मानित
कुश्ती प्रतियोगिता में विजयी पहलवानों को मेला कमेटी की ओर से नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले रात्रि में मंदिर परिसर में भव्य जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
ये रहे मौजूद
मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। इस अवसर पर नरेश राजौरा, डॉ. अनुराग नेहरा, बिहारी लाल कुमावत, राजकुमार शर्मा, संतोष सैनी, नरेंद्र स्वामी, दीनदयाल स्वामी, लक्ष्य जांगिड़, शिवम जांगिड़, योगेश जांगिड़, कुंवर दिव्यांश सिंह, राजवीर पंडित, बृजेश कुमार जांगिड़, ओम प्रकाश नेहरा और बिजेश कुमार जांगिड़ सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2051162


