[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाखल गांव में ग्रामीणों ने दिखाई सामाजिक एकजुटता:दो बेटियों के विवाह के लिए 1.11 लाख रुपए जुटाकर की मदद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

जाखल गांव में ग्रामीणों ने दिखाई सामाजिक एकजुटता:दो बेटियों के विवाह के लिए 1.11 लाख रुपए जुटाकर की मदद

जाखल गांव में ग्रामीणों ने दिखाई सामाजिक एकजुटता:दो बेटियों के विवाह के लिए 1.11 लाख रुपए जुटाकर की मदद

जाखल : जाखल गांव में सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदनाओं की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के निवासी मनोज कुमार की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं रहने के कारण उनका परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। मनोज कुमार की पत्नी मनरेगा में मजदूरी कर किसी तरह घर का भरण-पोषण कर रही हैं।

स्थिति को देखते हुए गांव के सामाजिक समूह “मेरा संकल्प” ने पहल की। समूह के सदस्यों ने आपसी सहयोग से 61000 रुपए की राशि एकत्रित कर परिवार को प्रारंभिक सहायता प्रदान की और गांववासियों से भी सहयोग का आह्वान किया।

इसके बाद गांव के भामाशाहों, समाजसेवियों और आमजन ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। सभी के संयुक्त प्रयासों से करीब 1.11 लाख रुपए की राशि एकत्रित कर परिवार को सौंपी गई। इस राशि से विवाह की तैयारियों में महत्वपूर्ण सहारा मिला।

दोनों बेटियों का विवाह आज 4 मार्च को संपन्न होना है। ग्रामीणों ने बताया कि समाज की एकजुटता और आपसी सहयोग से किसी भी जरूरतमंद परिवार की बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी को भी सहज बनाया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि गांव की बेटियां हम सब की बेटियां हैं। जाखल की यह पहल सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाली प्रेरक मिसाल बन गई है।

Related Articles