बुगाला गोशाला को मिलीं दो हैलोजन लाइट:गौभक्त मोतीलाल सैनी ने परिसर में रोशनी के लिए की भेंट
बुगाला गोशाला को मिलीं दो हैलोजन लाइट:गौभक्त मोतीलाल सैनी ने परिसर में रोशनी के लिए की भेंट
नवलगढ़ : बुगाला गांव स्थित पं. गणेश नारायण नेत भोमिया सुरभि गोशाला में गौभक्त मोतीलाल सैनी ने दो होलोजन लाइटें भेंट की हैं। यह भेंट गोशाला परिसर में रोशनी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई है। विजयपाल सिंह ने बताया कि इन लाइटों के लगने से रात्रि के समय गोशाला परिसर में पर्याप्त प्रकाश रहेगा। इससे गौसेवकों को अपने सेवा कार्यों में सुविधा मिलेगी और परिसर की सुरक्षा भी बढ़ेगी।

गोशाला समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, रात्रि में अंधेरे के कारण गौवंश की देखभाल और अन्य व्यवस्थाओं में पहले दिक्कतें आती थीं। अब होलोजन लाइटें लगने से पूरे परिसर में उजाला रहेगा, जिससे इन समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इस अवसर पर गोशाला समिति के सदस्यों ने मोतीलाल सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गौसेवा के लिए इस प्रकार का सहयोग अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है। ग्रामीणों ने भी सैनी के इस कार्य की सराहना की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050252

