जसरापुर के तातीजा गांव में फाग उत्सव:पावर हाउस परिसर में जुटे ग्रामीण, चंग की थाप पर दी प्रस्तुतियां
जसरापुर के तातीजा गांव में फाग उत्सव:पावर हाउस परिसर में जुटे ग्रामीण, चंग की थाप पर दी प्रस्तुतियां
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के तातीजा गांव में फाग उत्सव और होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह पावर हाउस परिसर में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत फाग गीतों से हुई, जिसके बाद ढफ और चंग की थाप पर प्रस्तुतियां दी गईं। युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से होली का आनंद लिया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों ने ऐसे आयोजनों को आपसी संबंध मजबूत करने और नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने वाला बताया।
इस दौरान समाजसेवी कसाना ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है। उन्होंने इसे आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला त्योहार बताया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच लीलाधर, उपसरपंच राजेंद्र, रामेश्वर, सुरेंद्र, मुकेश गुरुजी, जेपी धेधड़, भुनाराम, डॉ. कृष्ण, बाबूलाल बजाड़, नेतराम भगत, रघुवीर बजाड़, विकास कसाना और रामजीलाल कसाना सहित कई नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2050189

