चूरू में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल:गंभीर हालत में जयपुर रेफर, डीबी अस्पताल में हुआ प्राथमिक इलाज
चूरू में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल:गंभीर हालत में जयपुर रेफर, डीबी अस्पताल में हुआ प्राथमिक इलाज
चूरू : चूरू में सोमवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायल युवक को प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर किया गया है। यह घटना सेठानी जोहड़ से पहले हुई, जब युवक चूरू की ओर आ रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के पैर में गंभीर चोट आई। हादसे के तुरंत बाद, आसपास मौजूद लोगों ने घायल को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया।
घायल युवक की पहचान जसरासर निवासी 24 वर्षीय फारूक के रूप में हुई है। फारूक ने अस्पताल में बताया कि वह एलर्जी की दवा लेने के लिए चूरू आ रहा था। वह चूरू में एक निजी डॉक्टर से इलाज करवा रहा था। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में फारूक का प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगे के इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही घायल युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने डॉक्टरों से फारूक की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050134


