रींगस के भिंडा स्टैंड पर कार-क्रूजर भिड़ंत, 13 घायल:दो गंभीर जयपुर रेफर, टायर फटने से पलटी जीप
रींगस के भिंडा स्टैंड पर कार-क्रूजर भिड़ंत, 13 घायल:दो गंभीर जयपुर रेफर, टायर फटने से पलटी जीप
रींगस : रींगस पुलिस थाना क्षेत्र के श्रीमाधोपुर सड़क पर स्थित भिंडा स्टैंड के पास रविवार शाम को एक कार और क्रूजर जीप के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में क्रूजर जीप पलट गई, जिससे उसमें सवार 13 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां से दो गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया है।
टायर फटने से हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, क्रूजर जीप में सवार 13 लोग श्रीमाधोपुर के पास ढाल्यावास गांव में एक शोकसभा में शामिल होकर चौमू लौट रहे थे। भिंडा स्टैंड के पास अचानक क्रूजर जीप का टायर फट गया। टायर फटने के कारण जीप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक कार से टकरा गई और पलट गई।
हादसे में ये हुए घायल
घायलों में चौमू, जयपुर निवासी क्रूजर जीप ड्राइवर आमीनसा पुत्र अब्दुल के साथ रिंकू पत्नी विक्रम सिंह योगी, धापू देवी पत्नी कालूराम, छोटी देवी पत्नी कैलाश योगी, गुग्गी देवी पत्नी चौथमल योगी, पल्लवी पत्नी कन्हैयालाल चौपड़ा, अरुण योगी पुत्र भरतराज योगी, विमला देवी पत्नी सुरेश योगी, सीता देवी पत्नी सीताराम, सुगन लाल पुत्र चौथमल योगी, मूलचंद, राजू देवी और सुमन देवी शामिल हैं।
इनमें से धापू देवी और सुमन देवी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को थाने पर खड़ा करवाया और सड़क पर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया। इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2049319


