[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू मेडिकल कॉलेज में ‘नक्षत्र’ विजेताओं को किया सम्मानित:वार्षिकोत्सव में खेल-सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू मेडिकल कॉलेज में ‘नक्षत्र’ विजेताओं को किया सम्मानित:वार्षिकोत्सव में खेल-सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया

चूरू मेडिकल कॉलेज में 'नक्षत्र' विजेताओं को किया सम्मानित:वार्षिकोत्सव में खेल-सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : चूरू में पं. दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज में वार्षिकोत्सव ‘नक्षत्र’ के तहत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. महेश मोहन पुकार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

समारोह में क्रिकेट, टेनिस, टेबल टेनिस, खो-खो, बैडमिंटन, फुटबॉल, शतरंज, कबड्डी और वॉलीबॉल सहित कई खेलों के विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा राजस्थानी, पंजाबी और हरियाणवी लोकगीत प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। समारोह में डीबी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी, वाइस प्रिंसिपल डॉ. रमाकांत वर्मा व डॉ. शशिधर शर्मा, डॉ. विकास देवड़ा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। ‘नक्षत्र’ वार्षिकोत्सव का समापन सफलतापूर्वक हुआ।

Related Articles