[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुबई भेजने का वादा कर युवक से ठगे डेढ़ लाख:आरोपी ने पासपोर्ट और रुपए देने से मना किया, 2 एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

दुबई भेजने का वादा कर युवक से ठगे डेढ़ लाख:आरोपी ने पासपोर्ट और रुपए देने से मना किया, 2 एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज

दुबई भेजने का वादा कर युवक से ठगे डेढ़ लाख:आरोपी ने पासपोर्ट और रुपए देने से मना किया, 2 एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज

सीकर : सीकर के उद्योग नगर इलाके में विदेश में नौकरी के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अब एजेंट ने पासपोर्ट और रुपए लौटाने से मना कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कटराथल निवासी अशोक कुमार ने सीकर के उद्योग नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि एजेंट विनोद कुमार और राजेश कुमार ने सीकर में बस डिपो के पास ऑफिस खोल रखा है।

दोनों लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। इन्होंने अशोक के मामा के लड़के सुरेंद्र को नौकरी करने के लिए विदेश(दुबई) भेज दिया। लेकिन वहां पर सुरेंद्र को उस कंपनी में नौकरी नहीं लगवाई जिसकी बात की थी।

ऐसे में 28 दिन वहां पर रहकर सुरेंद्र वापस लौट आया। सुरेंद्र ने अशोक को विदेश में जाने के लिए मना कर दिया क्योंकि विदेश में काम ठीक नहीं था। इधर सीकर में दोनों एजेंट अशोक से डेढ़ लाख रुपए और पासपोर्ट ले चुके थे। जब अशोक वापस डेढ़ लाख और पासपोर्ट लेने गया तो दोनों एजेंट ने बदतमीजी की और गाली-गलौज करके वहां से भगा दिया। पुलिस ने अशोक की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Articles