[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायत समिति धोद में ‘सजग लाडो अभियान’ के तहत नारी चौपाल एवं बेटी जन्मोत्सव का हुआ आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पंचायत समिति धोद में ‘सजग लाडो अभियान’ के तहत नारी चौपाल एवं बेटी जन्मोत्सव का हुआ आयोजन

पंचायत समिति धोद में ‘सजग लाडो अभियान’ के तहत नारी चौपाल एवं बेटी जन्मोत्सव का हुआ आयोजन

सीकर : पंचायत समिति धोद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में ग्रामसाथिनों के माध्यम से ‘सजग लाडो अभियान’ के अंतर्गत निरंतर नारी चौपाल एवं बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में गांव के नागरिक बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। विशेष रूप से महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही है।

नारी चौपाल के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही, बेटी जन्मोत्सव के आयोजन द्वारा कन्या जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, बाल विवाह पर रोक लगाने, बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। ग्राम स्तर पर इस प्रकार की नियमित गतिविधियों से समाज में जागरूकता का वातावरण बन रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे।

पंचायत समिति धोद प्रशासन एवं संबंधित विभागों ने ग्रामसाथिनों के प्रयासों की सराहना करते हुए आमजन से इन जनहितकारी अभियानों में अधिकाधिक सहभागिता की अपील की है।

Related Articles