बीलवा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा; भगवा यात्रा के साथ सनातन धर्म व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बीलवा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा; भगवा यात्रा के साथ सनातन धर्म व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के बीलवा गांव में रविवार को शनि मंदिर परिसर में मंडाना धाम के आचार्य पंडित सज्जन शास्त्री के मुख्य आतिथ्य में बीलवा खंड के विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरजीत लगरी ने की। मुख्य वक्ता के रूप में चिरंजी लाल शर्मा ने संबोधित किया, जबकि मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व सुमन पोसवाल ने किया।सम्मेलन में वक्ताओं ने सनातन धर्म, कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विचार रखते हुए उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि इन सभी कार्यों की शुरुआत अपने-अपने घरों से करनी चाहिए। समाज में एकता, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ श्याम मंदिर से हुआ, जो नगर परिक्रमा करते हुए शनि मंदिर स्थित आयोजन स्थल तक पहुंची। इसके साथ ही भगवा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।कार्यक्रम में शहीद बनवारी लाल गुर्जर की वीरांगना सिंपल देवी का सम्मान किया गया। इस मौके पर विनोद स्वामी, मुकेश पोसवाल, जतन सिंह, बजरंग लाल, परमानंद शर्मा, राकेश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, सूबेदार मामचंद, सूबेदार रामेश्वर लाल, इंद्राज कटारिया, बिजेश चांवरिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश जांगिड़ ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048485


