चरणसिंह नगर में मां भवानी क्रिकेट क्लब सीपीएल 007 क्रिकेट प्रतियोगिता का समारोह पूर्वक समापन
गढ़ला कला ने डूंडलोद को 104 रन से हराकर ट्रॉफी व 51 हजार रुपए नगद जीते
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के नगली सलेदी सिंह ग्राम पंचायत के चरणसिंह नगर में मां भवानी क्रिकेट क्लब सीपीएल 007 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से 5 फरवरी से किया जा रहा था, जिसका रविवार को समारोहपूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बुधराम कुमावत गावड़ी रहे, जबकि अध्यक्षता देवाराम खाखिल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में हरणलाल जांगिड़ उपस्थित रहे। राकेश बडसरा एव पंकज खाखील ने बताया कि फाइनल मुकाबला गढ़ला कला और डूंडलोद के बीच खेला गया।
डूंडलोद ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। गढ़ला कला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 154 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी डूंडलोद की टीम 14 ओवर भी पूरे नहीं खेल सकी और 10 ओवर में 50 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह गढ़ला कला ने 104 रन से जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी व 51 हजार रुपए नगद पुरस्कार अपने नाम किया। उपविजेता रही डूंडलोद टीम को ट्रॉफी सहित 31 हजार रुपए नगद प्रदान किए गए।

समापन समारोह में विजेता टीम के खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सिल्वर मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार से सहयोग करने वाले ग्रामीणों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
फाइनल मुकाबले में गढ़ला कला के सोनू बराला को सात विकेट लेने पर मैन ऑफ दा मैच का पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार डूंडलोद के नरेंद्र भार्गव को दिया गया, जिन्होंने प्रतियोगिता में 159 रन बनाए और 13 विकेट हासिल किए। सीरीज में 12 विकेट लेने पर अरुण सैनी खेतड़ी को बेस्ट बॉलर का खिताब दिया गया। वहीं 159 रन बनाने पर विकास घरडाना को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार प्रदान किया गया।आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में 40 विभिन्न स्थानों की टीमों ने भाग लिया। अंपायर के रूप में सुरेंद्र खाखिल, मनीराम गढ़वाल और वीरेंद्र महला ने निर्णायक भूमिका निभाई।
इस अवसर पर करण सिंह बड़सरा, हरिचंद्र सुरा, प्रताप कड़वासरा, रामस्वरूप कुल्हरी, पोकरमल खाखिल, विजय सिंह खाखिल, फूलचंद खाखिल, रण सिंह खाखिल, बजरंग दादरवाल, प्रहलाद शर्मा, दिलीप खाखिल, सुशील दादरवाल, पंकज खाखिल, राजेंद्र खाखिल, सूबेदार बजरंग, चरण सिंह शेरावत, मेहरचंद दादरवाल, रोहतास स्योराण, सुल्तान बोराण, प्रवीण सूरा, आकाश चबरवाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048485


