श्याम मंदिर नूंआ में 47वां श्याम महोत्सव संपन्न
श्याम मंदिर नूंआ में 47वां श्याम महोत्सव संपन्न
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : श्री श्याम मंदिर नूंआ में श्री श्याम सेवा समिति नूंआ के तत्वावधान में आयोजित 47वां श्याम महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।
समिति अध्यक्ष श्याम सुंदर जालान ने बताया कि महोत्सव के दौरान बाबा श्याम को 51 निशान अर्पित किए गए। एकादशी के अवसर पर भव्य कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें भजनों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। फागुन की बहार में ढप की थाप पर भक्तों ने आनंदपूर्वक मस्ती की।
द्वादशी को प्रातः 8:15 बजे बाबा की ज्योत प्रज्वलित कर भंडारे की शुरुआत की गई, जो सायंकाल तक निरंतर चलता रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, श्याम भक्त एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। महोत्सव के सफल आयोजन पर समिति पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048472


