पुजारी सेवक महासंघ की एकजुटता का असर
सरकार ने मानी मांगें, नेताओं का जताया आभार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : पुजारी सेवक महासंघ राजस्थान (पंजी.) की वर्षों की संगठित, अनुशासित और सतत संघर्षपूर्ण मुहिम का सकारात्मक परिणाम सामने आने लगा है। प्रदेशभर के पुजारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर महासंघ द्वारा आयोजित महासम्मेलनों, ज्ञापनों और धरना-प्रदर्शनों के बाद राज्य सरकार ने संगठन की प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए राहत प्रदान की है।
खाटू श्यामजी व झुंझुनूं में आयोजित अधिवेशन के पश्चात सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों पर महासंघ के संयोजक पंडित महेश बसावतिया ने भजनलाल शर्मा तथा स्वायत्त शासन मंत्री मदन दिलावर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह संगठन की एकता, अखंडता और वर्षों के संघर्ष का परिणाम है।
महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन ने पिछले कई दशकों से पुजारियों के सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक अधिकारों को लेकर 11 सूत्रीय मांगों के अनुरूप हर स्तर पर आंदोलन किया। ज्ञापन, धरना और महासम्मेलनों के माध्यम से सरकार तक पुजारियों की आवाज पहुंचाई गई, जिसका सकारात्मक परिणाम अब मिल रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष पंडित रामू एवं राजेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की तन-मन-धन से की गई मेहनत ने पुजारियों के हितों की लड़ाई को मजबूत बनाया है। प्रदेश महामंत्री रतनलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा तथा सीकर जिला अध्यक्ष शंकरलाल शर्मा ने भी सरकार के निर्णयों का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया।
झुंझुनूं जिला अध्यक्ष विनोद पुजारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की एकजुटता से ही समाज को अधिकार मिलते हैं और आगे भी पुजारियों के कल्याण के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
महासंघ ने स्पष्ट किया कि यह उपलब्धि सभी संभाग, जिला और तहसील स्तर के कर्मठ कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण का परिणाम है। संगठन ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी सरकार पुजारियों की शेष मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048423


