एक्स सर्विसमेन रैली को लेकर आई टीम का स्वागत:8 मार्च को चूरू में होगी रैली, पूर्व सैनिकों ने किया संपर्क
एक्स सर्विसमेन रैली को लेकर आई टीम का स्वागत:8 मार्च को चूरू में होगी रैली, पूर्व सैनिकों ने किया संपर्क
सुजानगढ़ : 8 मार्च को चूरू के जिला स्टेडियम में एक्स सर्विसमेन रैली होगी। इसको लेकर जिले भर के रिटायर्ड सैनिकों व युद्ध विधवाओं के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है। रविवार को 22 जाट रेजिमेंट के नायब सूबेदार मुकेश शेषमा के नेतृत्व में सुजानगढ़ क्षेत्र में संपर्क करते हुए सतत मिलाप टीम के सदस्य राष्ट्रीय जाट महासभा के सालासर रोड कार्यालय पहुंचे।
पूर्व सैनिकों से किया जा रहा संपर्क
जहां प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र कीलक के नेतृत्व में लोगों ने टीम का होली के रंगों से स्वागत किया। शेषमा ने बताया कि तहसील के164 गांवों में पूर्व सैनिकों से संपर्क किया जा रहा है। सेना की टीम को कीलक ने रैली को लेकर हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
बता दें, सतत मिलाप टीम पूर्व सैनिकों और युद्ध विधवाओं के साथ संवाद बनाते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करवाने और उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने का काम करती है।
ये रहे मौजूद
इस दौरान नायब सूबेदार बनवारी लाल, बलवान, हवलदार मुकेश, राकेश, नायक महेन्द्र, रिटायर्ड हवलदार रामस्वरूप, गौरवशाली सेनानी समिति सुजानगढ़ के अध्यक्ष रतनलाल ढाका, राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048334


