[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना कॉलेज में 11 छात्राओं को स्कूटी बांटी:कालीबाई भील और देवनारायण योजना का दूसरा चरण, लाभार्थियों के खिले चेहरे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना कॉलेज में 11 छात्राओं को स्कूटी बांटी:कालीबाई भील और देवनारायण योजना का दूसरा चरण, लाभार्थियों के खिले चेहरे

नीमकाथाना कॉलेज में 11 छात्राओं को स्कूटी बांटी:कालीबाई भील और देवनारायण योजना का दूसरा चरण, लाभार्थियों के खिले चेहरे

नीमकाथाना : नीमकाथाना के सेठ नंदकिशोर पटवारी राजकीय कॉलेज में सत्र 2023-24 के लिए कालीबाई भील एवं देवनारायण मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता प्रमोद सिंह बाजोर ने 11 पात्र छात्राओं को स्कूटी वितरित की।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा, नगर अध्यक्ष इंद्राज सैनी, नरेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा नेता दीपक महाजन और विक्की डुमोलीया उपस्थित रहे। स्कूटी वितरण टीम के सदस्य डॉ. लोकेश सैनी, प्रोफेसर आशीष शर्मा, प्रोफेसर रश्मि और महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।

485 स्कूटियों का किया वितरण

नोडल अधिकारी प्रोफेसर सुनील कुमार ने बताया कि प्राचार्य के निर्देशन में नीमकाथाना क्षेत्राधिकार की कुल 485 स्कूटियों का वितरण अब तक वर्गवार और विभागवार पात्र छात्राओं को किया जा चुका है।

उन्होंने जानकारी दी कि कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत 250 स्कूटी वितरित की गईं, जिनमें उच्च शिक्षा विभाग की 53, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की 57, अनुसूचित जनजाति वर्ग की 74, ईडब्ल्यूएस वर्ग की 46, अल्पसंख्यक मामलात विभाग की 19 और विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू वर्ग की एक स्कूटी शामिल है। देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत 235 छात्राओं को स्कूटी दी गई।

स्कूटी के साथ पात्र छात्राओं को वाहन पंजीकरण दस्तावेज और हेलमेट भी दिए गए। इस अवसर पर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।

खेल प्रशिक्षक की नियुक्ति की मांग

प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने महाविद्यालय में अतिरिक्त बोरवेल, खेल मैदान के लिए अतिरिक्त सहयोग और खेल प्रशिक्षक की नियुक्ति की मांग रखी। कार्यक्रम में छात्राओं के अभिभावक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles