मंड्रेला में 177 वां निःशुल्क इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविर संपन्न, 133 मरीज हुए लाभान्वित
मंड्रेला में 177 वां निःशुल्क इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविर संपन्न, 133 मरीज हुए लाभान्वित
मंड्रेला : काउंटर सीज़र मेटी की जन्म जयंती एवं विश्व इलेक्ट्रोपैथी दिवस के अवसर पर शनिवार को कस्बे के पुराना बस स्टैंड स्थित अग्रसेन भवन में 177 वां निःशुल्क इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रभर से आए 133 मरीजों ने निःशुल्क जांच, परामर्श एवं दवाइयों का लाभ उठाया। यह शिविर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं भामाशाह डॉ. धर्मवीर शर्मा के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा काउंटर सीज़र मेटी एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर शरण पोलीवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राजयोगिनी अमृत बहन उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी केशरदेव जांगिड़, थानाधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा, निवर्तमान चेयरमैन कुलदीप सिंह शेखावत, सीएचसी अधिकारी प्रभारी डॉ. प्रदीप शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन भामाशाह विनोद सिंह निर्वाण ने किया। शिविर में अनुभवी इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सकों द्वारा पेट रोग, साइनस, टॉन्सिल, पाइल्स, लीवर संबंधी रोग, रक्त की कमी, त्वचा रोग, सर्दी-खांसी, अस्थमा, एलर्जी, जोड़ों का दर्द, स्त्री रोग सहित कई बीमारियों का उपचार किया गया। सभी मरीजों की जांच, परामर्श एवं दवाइयां पूर्णतः निःशुल्क रहीं। इस अवसर पर भामाशाह डॉ. धर्मवीर शर्मा ने कहा मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारा सामाजिक दायित्व है। भविष्य में भी इसी तरह के जनहितकारी शिविर निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।शिविर के सफल आयोजन पर स्थानीय नागरिकों ने आयोजकों की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047500


