[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सीकर में युवा साथी केन्द्र का हुआ उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सीकर में युवा साथी केन्द्र का हुआ उद्घाटन

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सीकर में युवा साथी केन्द्र का हुआ उद्घाटन

सीकर : राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सीकर में 25 फरवरी 2026 बुधवार को युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार द्वारा संचालित युवा साथी केन्द्र का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य मदनलाल रोलन के मुख्य आतिथ्य एवं डा० सुरेश रॉयल, सुनिता पाण्डे व धीरज डीडवानिया के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में रतन सिंह शेखावत ने अवगत करवाया कि यह केन्द्र युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किया जा रहा है। यह न केवल नौकरी की दिशा में बल्कि युवाओं को रोजगार प्रारम्भ कर दूसरों को भी नौकरी देने की दिशा में सम्पूर्ण परामर्श प्रदान करेगा। समारोह में उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने बताया कि केन्द्र उन युवाओं के लिए विशेष रूप से सहयोगी होगा जो सरकारी योजनाओं के तहत ऋण, उद्यम प्रोत्साहन, प्रारम्भिक वित्तीय सहायता, कौशल प्रशिक्षण, स्टार्टअप आदि में रूचि रखते हों। पात्र युवा ऑनलाईन पंजिकरण कर सकते हैं या सीधे केन्द्र पर आकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं, यह सेवायें निशुल्क रहेंगी। समारोह में केन्द्र की टीम के प्रमुख अधिकारी अरूण यादव, अभियन्ता रतन सिंह उपस्थित रहे। केन्द्र समन्वयक, सीकर के गोविन्द सिंह कविया ने समस्त उपस्थित गणमान्यों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles