[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नानुवाली बावड़ी में 55 लाख की लागत से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र भवन, मिली स्वीकृति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नानुवाली बावड़ी में 55 लाख की लागत से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र भवन, मिली स्वीकृति

ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जताई खुशी, विधायक धर्मपाल गुर्जर का आभार व्यक्त किया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : राजस्थान सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत उपखंड क्षेत्र के नानुवाली बावड़ी ग्राम पंचायत में नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन की स्वीकृति जारी होने पर पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। वर्षों से चली आ रही मांग पूरी होने पर सरपंच रमेश सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एकत्रित होकर मिठाई बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण अब तक मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को उपचार के लिए दूर स्थित चिकित्सा संस्थानों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की परेशानी उठानी पड़ती थी।

सरपंच रमेश सैनी ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण 55 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। भवन निर्माण के साथ-साथ आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्थायी भवन बनने से स्वास्थ्य सेवाएं अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित होंगी।उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में उप स्वास्थ्य केंद्र पंचायत भवन परिसर में संचालित हो रहा है, जहां सीमित संसाधनों के बीच स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं।

ग्राम पंचायत द्वारा भूमि उपलब्ध करवाए जाने के बाद अब स्थायी भवन निर्माण के लिए स्वीकृति जारी कर दी गई है। भवन बनने के बाद चिकित्सा स्टाफ और मरीजों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सकेगा, जिससे ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समक्ष रखी जा रही थी। अब स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होकर निर्धारित समय में पूर्ण होगा।

उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति पर सरपंच रमेश सैनी, भाजपा नेता अशोक सैनी एवं ग्रामीणों ने विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर व राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रामोतार सैनी, प्रकाश पेंटर, बद्री प्रसाद, प्रदीप, फूलचंद, ओमप्रकाश, गुलाब, राजेश, दिव्यांशु, निखिल, नरेंद्र सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles