[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दूषित 70 किलो मिक्स दाल और चावल करवाए नष्ट, खाटू मेले में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

दूषित 70 किलो मिक्स दाल और चावल करवाए नष्ट, खाटू मेले में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

विभिन्न खाद्य सामग्री की दुकानों का किया निरीक्षण, 11 सैंपल लिए

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : खाटूश्याम बाबा के लक्खी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध और ताजा खाद्य सामग्री मिले, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार खाद्य वस्तुओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के सैम्पल लिए जा रहे हैं। इस दौरान टीम ने मेला क्षेत्र में स्थित विभिन्न खाद्य वस्तुओं की दुकानों से मावा, तेल, दाल, पनीर, मिठाईयां आदि के 11 सैम्पल लिए। निरीक्षण के दौरान मेला परिसर में दूषित पाए गए 70 किलोग्राम मिक्स दाल, चावल को नष्ट करवाया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने विभाग की टीम ने बुधवर को रींगस खाटू रोड पर लगे निशुल्क भंडारों का निरीक्षण किया और सभी भंडारा संचालकों को मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं ताजा खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए पाबंद किया।

विभाग के एसएसओ महमूद ली, फूलसिंह बाजिया, नंदराम मीणा व सुरेश कुमार शर्मा ने भण्डारा संचालको को अवधि पार किसी प्रकार की सामग्री वितरित नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला क्षेत्र में विभिन्न खाद्य वस्तुओं की दुकानों का निरीक्षण किया और मावा, तेल, दाल, पनीर, मिठाईयां आदि के 11 सैम्पल लिए। निरीक्षण के दौरान मेला परिसर में दूषित पाए गए 70 किलोग्राम मिक्स दाल, चावल को नष्ट करवाया। सभी सैम्पलों को जांच के लिए खाद्य जन प्रयोगशाला जयपुर भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles