[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना में नारी चौपाल, महिलाओं को मिली योजनाओं की जानकारी:आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पलसाना में नारी चौपाल, महिलाओं को मिली योजनाओं की जानकारी:आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान

पलसाना में नारी चौपाल, महिलाओं को मिली योजनाओं की जानकारी:आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

पलसाना : पलसाना में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा ‘सजग लाडो अभियान’ के तहत नारी चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में ब्लॉक पर्यवेक्षक निशा मौर्य ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि नारी चौपाल एक ऐसा मंच है, जहाँ महिलाएँ खुलकर अपनी समस्याएँ रख सकती हैं और उनका समाधान प्राप्त कर सकती हैं। मौर्य ने महिला सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने यह भी बताया कि विभाग द्वारा महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। निशा मौर्य ने महिलाओं से सरकार द्वारा चलाई जा रही इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान किया।

मौर्य ने बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या शोषण की स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई और उनके सवालों के जवाब भी दिए गए।

महिला अधिकारिता विभाग द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर ‘सजग लाडो अभियान’ के तहत नियमित रूप से नारी चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में जागरूकता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

Related Articles