सिंघाना के घरड़ाना खुर्द में जीरो प्लास्टिक वेस्ट अभियान:छात्रों ने रैली निकालकर किया जागरूक, दुकानदारों को दिए कपड़े से बने बैग
सिंघाना के घरड़ाना खुर्द में जीरो प्लास्टिक वेस्ट अभियान:छात्रों ने रैली निकालकर किया जागरूक, दुकानदारों को दिए कपड़े से बने बैग
सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति की घरड़ाना खुर्द पंचायत में बुधवार को ‘जीरो प्लास्टिक वेस्ट’ अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत को स्वच्छ बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक सहायक विकास अधिकारी अरविंद कुमार थे, जबकि अध्यक्षता सरपंच उम्मेद सिंह ने की।
अभियान की शुरुआत एक जागरूकता सत्र से हुई। मुख्य अतिथि अरविंद कुमार ने प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों, इसके विकल्पों और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने पर विस्तृत जानकारी दी। ग्रामीणों ने प्लास्टिक का उपयोग कम करने का संकल्प लिया।
दुकानदारों को दिए कपड़े के बैग
इसके बाद स्कूली बच्चों ने गांव में एक जोरदार रैली निकाली। बच्चों ने ‘प्लास्टिक छोड़ो, पर्यावरण बचाओ’ जैसे नारे लगाते हुए सड़कों पर घूमकर संदेश फैलाया। रैली के दौरान एकत्रित किए गए पुराने कपड़ों से राजीविका की महिलाओं ने हाथ से थैले तैयार किए। ये थैले गांव के दुकानदारों को उपहार स्वरूप भेंट किए गए, जिससे प्लास्टिक बैग की जगह कपड़े के थैलों को बढ़ावा मिला।
कार्यक्रम में एक चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। बच्चों ने प्लास्टिक प्रदूषण पर आधारित रचनात्मक चित्र बनाए और विजेताओं को सम्मानित किया गया।
बच्चों ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की दिया संदेश
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा- यह अभियान गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत शुरुआत है। गांधी फेलो श्रद्धा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कैंपेन ने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाई है। राजीविका की महिलाओं की रचनात्मक पहल आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण का एक बेहतरीन उदाहरण बनी।
यह कार्यक्रम घरड़ाना खुर्द को एक पर्यावरण-अनुकूल गांव बनाने की दिशा में अग्रसर कर रहा है और आसपास के गांवों के लिए प्रेरणा स्रोत साबित होगा। इस मौके पर महेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी रमेश कुमार, वर्षा सहित अनेक ग्रामीण और अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044387

