[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीणों ने गोशाला मार्ग के डामरीकरण की मांग की:ग्रेवल रोड से बरसात में कीचड़ और गर्मी में धूल से परेशानी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

ग्रामीणों ने गोशाला मार्ग के डामरीकरण की मांग की:ग्रेवल रोड से बरसात में कीचड़ और गर्मी में धूल से परेशानी

ग्रामीणों ने गोशाला मार्ग के डामरीकरण की मांग की:ग्रेवल रोड से बरसात में कीचड़ और गर्मी में धूल से परेशानी

नवलगढ़ : बुगाला-भगेरा मुख्य सड़क से गोशाला तक हाल ही में बनी ग्रेवल रोड के डामरीकरण की मांग ग्रामीणों और गोभक्तों ने उठाई है। उनका कहना है कि ग्रेवल सड़क से मिली अस्थायी राहत के बावजूद बरसात और गर्मी में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कैप्टन महेश बुगालिया और महेंद्र केडिया ने बताया कि ग्रेवल सड़क बनने से आवागमन कुछ हद तक सुगम हुआ है। हालांकि, बरसात के मौसम में कीचड़ और फिसलन की समस्या बनी रहती है, जबकि गर्मियों में धूल उड़ने से राहगीरों और आसपास के निवासियों को भारी असुविधा होती है।

गोशाला में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, दानदाता और पशुपालक पहुंचते हैं। इस कारण यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। ग्रामीणों का मानना है कि सड़क का डामरीकरण होने से आवागमन पूरी तरह सुचारू हो जाएगा और गोशाला तक पहुंचना आसान होगा। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और स्थानीय विधायक विक्रम सिंह जाखल से इस मार्ग का शीघ्र डामर सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

Related Articles