[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी थाना व कोर्ट बना पुलिस छावनी:राजू ठेहठ की हत्या के बाद हरड़िया में फायरिंग करने वालों को जेल भेजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी थाना व कोर्ट बना पुलिस छावनी:राजू ठेहठ की हत्या के बाद हरड़िया में फायरिंग करने वालों को जेल भेजा

खेतड़ी थाना व कोर्ट बना पुलिस छावनी:राजू ठेहठ की हत्या के बाद हरड़िया में फायरिंग करने वालों को जेल भेजा

झुंझुनूं-खेतड़ी : सीकर में राजू ठेहट की हत्या करने के बाद फरार होते समय हरड़िया में फायरिंग करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया। एएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि 3 दिसंबर को सीकर में गैंगस्टर राजू ठेठ की कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

वारदात के बाद सीकर व झुंझुनूं की पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दोनों जिलों में हथियारबंद जवानों की नाकाबंदी करवाई गई थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी खेतड़ी थाना क्षेत्र में आए हुए हैं। पुलिस ने सीकर सीमा से सटे खेतड़ी इलाके में ए श्रेणी की नाकाबंदी करवाई। इसी दौरान क्रेटा गाड़ी में सवार होकर आए युवकों ने बबाई चैक पोस्ट के पास नाकाबंदी तोड़कर पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जब आरोपियों का पीछा किया तो उन्होंने हरड़िया में सड़क निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों को हटाने के लिए फायरिंग की।

बबाई में नाकाबंदी तोड़कर भागे थे
हवाई फायर करने के बाद मौके से फरार हो गए थे। इनको पुलिस ने दूसरे दिन खनन क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। उन्होंने ने बताया कि आरोपी जतिन उर्फ जॉनी, सतीश उर्फ पहलवाल, मनीष उर्फ बचिया, विक्रम बामरड़ा को अजमेर जेल से पेशी के लिए खेतड़ी लाया गया। इस दौरान पुलिस थाने को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस की ओर से हथियार बंद जवान लगाए गए। इस दौरान खेतड़ी, खेतड़ीनगर, मेहाड़ा, आरएसी, क्यूआरटी कमांडो हथियारबंद जवान तैनात रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है। जहां इन्हें वापस अजमेर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet