जयपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मिले अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष
गौशालाओं को विशेष अनुदान देने पर हुआ विचार-विमर्श
जयपुर : अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया ने मंगलवार को जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय में मदन राठौड़ से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सनातन धर्म के संरक्षण और गौसेवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
पवन कुमार पुनिया ने प्रदेश में गौमाता की सुरक्षा एवं संवर्धन के लिए गौशालाओं को सरकार की ओर से विशेष अनुदान देने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि बढ़ती लागत और संसाधनों की कमी के कारण कई गौशालाएं आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही हैं, ऐसे में राज्य सरकार को विशेष सहायता पैकेज पर विचार करना चाहिए।
इस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वस्त किया कि भाजपा सरकार गौसेवा के प्रति प्रतिबद्ध है और गौशालाओं के लिए अनुदान बढ़ाने के विषय पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
मुलाकात के दौरान मोहन लाल शर्मा, बाबा बलवंत, डॉ. अघोरी बाबा नरेंद्र जी, कालूराम, सतवीर सहारण एवं सोनी जी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बातचीत सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई और भविष्य में समन्वय बनाए रखने पर सहमति बनी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043603


