KAMP-NASTA परीक्षा में डूंडलोद पब्लिक स्कूल के तन्मय चौधरी ने हासिल की ऑल इंडिया प्रथम रैंक
KAMP-NASTA परीक्षा में डूंडलोद पब्लिक स्कूल के तन्मय चौधरी ने हासिल की ऑल इंडिया प्रथम रैंक
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
डूंडलोद : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस कम्युनिकेशन एंड पॉलिसी रिसर्च तथा भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित KAMP-NASTA परीक्षा में डूंडलोद पब्लिक स्कूल, डूंडलोद के छात्र तन्मय चौधरी ने अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि से विद्यालय, शेखावाटी क्षेत्र और राज्य का नाम गौरवान्वित हुआ है। परीक्षा परिणाम में डूंडलोद पब्लिक स्कूल को अखिल भारतीय स्तर पर A ग्रेड प्रदान किया गया, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है।
सम्मान समारोह के दौरान प्राचार्य धनन्जय लाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रथम रैंक प्राप्त करना अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने इसे छात्र की मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के साथ-साथ एस.आई.पी. फैकल्टी के मार्गदर्शन एवं विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम बताया। विद्यालय सचिव बी. एल. रणवा ने तन्मय चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में प्रतिभा निहित होती है, जिसे सही दिशा, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से निखारा जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे प्रयासों से विद्यार्थी राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
विद्यालय के निदेशक सुल्तान सिंह ने छात्र तन्मय चौधरी को सम्मानित करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार को उसकी उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि तन्मय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अपने गांव और देश का नाम रोशन करता रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042601


