सिंगरावट में युवक टंकी पर चढ़ा:जल जीवन मिशन में काम पूरा नहीं होने पर विरोध किया, साढ़े 3 घंटे बाद उतरा
सिंगरावट में युवक टंकी पर चढ़ा:जल जीवन मिशन में काम पूरा नहीं होने पर विरोध किया, साढ़े 3 घंटे बाद उतरा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
धोद : सिंगरावट में पानी की समस्या को लेकर युवक विजय स्वामी ने विरोध प्रदर्शन किया। वह सोमवार शाम करीब 4 बजे एक पानी की टंकी पर चढ़ गया। स्वामी ने जल जीवन मिशन (JJM) को लेकर आरोप लगाया कि समय पर कार्य पूरा न होने के कारण इलाके में पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन से ठोस आश्वासन नहीं मिलता, वे टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे। इस घटना की सूचना मिलते ही धोद पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार और पुलिस ने समझाइश कर युवक को शाम साढ़े 7 बजे टंकी से उतारा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042602


