जसरापुर से खाटूधाम के लिए 20वीं निशान पदयात्रा रवाना:पुष्प वर्षा कर ग्रामीणों ने किया स्वागत
जसरापुर से खाटूधाम के लिए 20वीं निशान पदयात्रा रवाना:पुष्प वर्षा कर ग्रामीणों ने किया स्वागत
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव से खाटू धाम के लिए 20वीं निशान पदयात्रा सोमवार को रवाना हुई। भक्त मनीष बन्ना और महिपाल छावड़ी की देखरेख में आयोजित इस यात्रा में दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अस्थल मंदिर स्थित बाबा श्याम मंदिर जसरापुर से यात्रा की विधिवत शुरुआत की गई, जहां निशानों की पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की गई।
पंडित अजय शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निशानों की पूजा संपन्न कराई और बाबा श्याम से यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की। इसके बाद श्रद्धालु “जय श्री श्याम” के जयकारों के साथ डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए खाटू धाम के लिए प्रस्थान कर गए। यात्रा के दौरान पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने मुख्य मार्गों पर खड़े होकर पदयात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
महिलाओं ने मंगल गीत गाए और युवाओं ने उत्साहपूर्वक जयकारे लगाए। इस अवसर पर नाहर सिंह, राजवीर गुर्जर, निशु छावड़ी, प्रेम सिंह निर्वाण, मनोज कुमावत, प्रदीप डोई, हेमराज बजाड़,भीम निर्वाण और बिशू सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और पदयात्रियों को शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे हर वर्ष निशान लेकर बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाते हैं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की कामना करते हैं। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा।
इसी क्रम में, खातलवाई जोहड़ी स्थित देवनारायण महाराज मंदिर से सेवापति रामस्वरूप अधाणा के सानिध्य में 51 पदयात्रियों का एक अन्य जत्था भी खाटू धाम के लिए रवाना हुआ। गुरुजी रूपचंद ने निशानों की विधिवत पूजा-अर्चना कर इस यात्रा का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर सुरेश पटेल, ओम प्रकाश गुर्जर, शीशराम टोडपुरिया, दोदराम, योगेश सिराधना, कृष्ण कुमावत, अनिल, मनजीत, विनोद, देवेंद्र, दीपक, महेश, निक्कू और विकास सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त, संकट मोचन हनुमान मंदिर जसरापुर से खाटू धाम के लिए दसवीं निशान पदयात्रा भी प्रेम प्रकाश जांगिड़ की देखरेख में शुरू हुई। श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए बाबा श्याम के जयकारों के साथ आगे बढ़े। इस यात्रा में चंदगी राम लुनिवाल, कृष्णकांत जांगिड़, संदीप लुनिवाल, सचिन रवि, अनुराग, निशु, शारदा देवी, मंजू देवी और मनीष सैनी सहित अनेक भक्त उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042321

