[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

500 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिग में फंसाने की धमकी दी:डिजिटल अरेस्ट कर 26.90 लाख ठगे, नवलगढ़ पुलिस ने सूरत से आरोपी को पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

500 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिग में फंसाने की धमकी दी:डिजिटल अरेस्ट कर 26.90 लाख ठगे, नवलगढ़ पुलिस ने सूरत से आरोपी को पकड़ा

500 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिग में फंसाने की धमकी दी:डिजिटल अरेस्ट कर 26.90 लाख ठगे, नवलगढ़ पुलिस ने सूरत से आरोपी को पकड़ा

नवलगढ़ : नवलगढ़ थाना पुलिस ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर हुई 26.90 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित रामसिंह मिस्त्री को गुजरात के सूरत से पकड़ा गया है।

500 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी दी

सीआई अजयसिंह ने बताया-नवलगढ़ निवासी प्रदीप कुमार ने 23 दिसंबर 2025 को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी को व्हाट्सएप कॉल के जरिए खुद को अधिकारी बताकर धमकाया गया। ठगों ने उसे 500 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी दी।

सुप्रीम कोर्ट का फर्जी नोटिस भेजा

इसके बाद, सुप्रीम कोर्ट का फर्जी नोटिस भेजकर उसे ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लिया गया। आरोपी ने परिवादी से अलग-अलग खातों में कुल 26.90 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

अलग-अलग राज्यों में तीन शिकायतें दर्ज

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी के बैंक खातों में करीब 23 लाख रुपए का लेनदेन हुआ है। उसके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में तीन साइबर शिकायतें भी दर्ज हैं।

पुलिस ने 11.73 लाख रुपए होल्ड कराए

पुलिस ने इस मामले में अब तक 11.73 लाख रुपए होल्ड करवा लिए हैं, जिन्हें परिवादी के खाते में वापस ट्रांसफर करने की प्रक्रिया जारी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles