खाटूधाम का ऐतिहासिक ‘सफेद निशान’ चिड़ावा पहुंचा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, शहर में जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा, खाटूशामजी मंदिर के शिखर पर चढेगा यह निशान
खाटूधाम का ऐतिहासिक 'सफेद निशान' चिड़ावा पहुंचा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, शहर में जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा, खाटूशामजी मंदिर के शिखर पर चढेगा यह निशान
चिड़ावा : चिड़ावा में रविवार देर शाम खाटूधाम के लक्खी मेले के अवसर पर सूरजगढ़ का ऐतिहासिक ‘सफेद निशान’ पहुंचा। यह निशान श्याम मंदिर के शिखर पर लगाया जाएगा। सूरजगढ़ के श्याम दरबार मंदिर से शुरू हुई इस निशान यात्रा का चिड़ावा में भव्य स्वागत किया गया।
शहर के सूरजगढ़ बाईपास, खेतड़ी रोड, कबूतरखाना, पिलानी रोड और स्टेशन रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। निशान के शहर में प्रवेश करते ही पूरा इलाका ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों से गूंज उठा। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों का अभिनंदन किया गया। निशान को छूने और दर्शन करने के लिए भक्तों में इतनी होड़ लगी कि व्यवस्था संभालने में प्रशासन और स्वयंसेवकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पदयात्रियों की सुविधा के लिए शहर में जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए जल, फलहार और चिकित्सा सहायता की निशुल्क व्यवस्था की गई। यह सफेद निशान अब अपनी आगे की यात्रा तय कर फाल्गुन द्वादशी को खाटू श्याम मंदिर के शिखर पर स्थापित किया जाएगा, जो सैकड़ों वर्षों से चली आ रही एक अनूठी परंपरा है। देर रात्रि को निशान यात्रा सुलताना पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया। आज, सोमवार को वहां से यात्रा आगे रवाना होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042321

