[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एडवोकेट अश्विनी महर्षि स्टैंडिंग गवर्नमेंट काउंसिल नियुक्त:डूंडलोद में विभिन्न संस्थाओं ने किया नागरिक अभिनंदन, प्रतीक चिन्ह और पुष्प मालाओं से किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

एडवोकेट अश्विनी महर्षि स्टैंडिंग गवर्नमेंट काउंसिल नियुक्त:डूंडलोद में विभिन्न संस्थाओं ने किया नागरिक अभिनंदन, प्रतीक चिन्ह और पुष्प मालाओं से किया सम्मानित

एडवोकेट अश्विनी महर्षि स्टैंडिंग गवर्नमेंट काउंसिल नियुक्त:डूंडलोद में विभिन्न संस्थाओं ने किया नागरिक अभिनंदन, प्रतीक चिन्ह और पुष्प मालाओं से किया सम्मानित

डूंडलोद : डूंडलोद स्थित अष्टविनायक मंदिर परिसर में रविवार देर शाम वरिष्ठ एडवोकेट अश्विनी महर्षि का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। उन्हें भारत सरकार द्वारा स्टैंडिंग गवर्नमेंट काउंसिल एडवोकेट नियुक्त किया गया है, जिसके उपलक्ष्य में यह सम्मान समारोह संपन्न हुआ।

यह समारोह अनिल अग्रवाल और संजीवनी सामाजिक कल्याण परिषद द्वारा आयोजित किया गया था। अतिथियों ने एडवोकेट अश्विनी महर्षि को माला, शॉल, साफा, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इससे पूर्व, संयोजक डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने अतिथियों का प्रतीक चिन्ह और पुष्प मालाओं से सम्मान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अन्नु अनिल अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथियों में डॉ. भास्कर बी. रावल, प्रोफेसर मोतीचंद मालू, श्री शिवकरण जानू, तारा पूनिया, सुभिता सीगड़, पीआरओ हिमांशु, सुभाष कौशिक (सिंगापुर), श्री कैलाश चोटिया, श्री मोहनलाल चूड़ीवाल, रतन मोरवाल, कमलेश पारीक, किशनलाल उपाध्याय और महेश शर्मा शामिल थे।

नवलगढ़, डूंडलोद, मुकुंदगढ़, सीकर, झुंझुनू, जयपुर और लक्ष्मणगढ़ सहित विभिन्न शहरों की सामाजिक संस्थाओं और विशिष्ट जनों ने भी महर्षि का सम्मान किया। सैकड़ों लोगों ने शॉल, साफा और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें बधाई दी।

अभिनंदन पत्र का वाचन और कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने किया। वरिष्ठ एडवोकेट अश्विनी महर्षि की इस नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष की लहर है और सभी लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर सीए जितेंद्र वर्मा, रामावतार सबलानिया, इंजीनियर भंवरलाल जांगिड़, सुरेश कुमार जांगिड़, जगदीश प्रसाद जांगिड़, सुहित पाडिया, पंकज शाह, के.के. डीडवानिया, मुरारीलाल इंदोरिया, गंगाधर सिंह सुंडा, अब्दुल कलाम खत्री, सादिक खत्री, प्रहलाद राय जांगिड़, के.के. दायमा, डॉ. सत्येन्द्र सिंह, डॉ. विनोद कुमार सैनी, नेकीराम पूनिया, विनोद पूनिया, उमेश सहल, एडवोकेट विनोद घुघरवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, अन्नू महर्षि, नरेश कुमार सैनी और रामावतार सहित सैकड़ों वकील, इंजीनियर, सीए और समाजसेवी उपस्थित रहे।

Related Articles