[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विराट हिंदू सम्मेलन में गूंजा सनातन का उद्घोष, हिंदुत्व ही विश्वबंधुत्व की आधारशिला – श्रीकांत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

विराट हिंदू सम्मेलन में गूंजा सनातन का उद्घोष, हिंदुत्व ही विश्वबंधुत्व की आधारशिला – श्रीकांत

हिंदू सम्मेलन से पहले 1100 से अधिक महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, कलश यात्रा व महापुरुषों की झांकिया बनी आकर्षण का केंद्र, विराट हिंदू सम्मेलन में सनातन धर्म के सभी वर्गों को एकजुटता का दिया संदेश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : नगर के मंडावा रोड स्थित बाकरेवाला स्टेडियम में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम से पूर्व ठड्डेवाले बालाजी मंदिर से स्टेडियम तक डीजे के साथ 1100 से अधिक महिलाओं की कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के हिंदू धर्मप्रेमियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सम्मेलन में ‘पंच परिवर्तन’ सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक शिष्टाचार जैसे विषयों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख प्रचारक श्रीकांत ने कहा कि हिंदुत्व ही विश्वबंधुत्व की आधारशिला है। हिंदू समाज यदि संगठित और सशक्त रहेगा तो वह संपूर्ण विश्व को एकता और मानवता का मार्ग दिखा सकेगा. उन्होंने कहा कि हिंदू समाज जहां-जहां पहुंचा, वहां उसने उस देश और समाज के उत्थान में सकारात्मक योगदान दिया है। मंच का संचालन विभाग कुटुंब संयोजक राजाराम सुरोलिया ने किया।

भारत ने सदैव पीड़ितों को शरण दी: महंत चेतननाथ
श्री सिद्धेश्वर महादेव आश्रम के महंत चेतननाथ महाराज ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को हिंदू जीवन दृष्टि का मूल बताते हुए कहा कि दुनिया एक परिवार है और विश्व के किसी भी कोने में संकट हो तो हिंदू उसे अपनी समस्या मानता है. भारत ने सदैव पीड़ितों को शरण दी है. चाहे पारसी समाज हो या तिब्बती समुदाय, भारत ने सबको अपनाया है. महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल कथा नहीं, बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श जीवन का मार्गदर्शन है. जिस पवित्र भूमि पर श्रीराम, श्रीकृष्ण और भगवान शिव ने अवतार लिया, उस भारत भूमि में जन्म लेना सौभाग्य की बात है। कुंभनाथ ब्रह्म बगीची महंत अघोरी बाबा शैलेन्द्र नाथ ने विराट हिंदू सम्मेलन को हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिन्दू सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

संत सानिध्य में प्रकाश माली ने दी भजनों की प्रस्तुतियां
विराट हिंदू सम्मेलन में श्री सिद्धेश्वर महादेव आश्रम के महंत चेतननाथ, कुम्भनाथ ब्रह्म बगीची महंत अघोरी बाबा शैलेन्द्र नाथ, संत मोहननाथ, झुंझुनूं विभाग प्रचारक मुकेश कुमार, आयोजन समिति अध्यक्ष सुभाष शर्मा, सचिव रामस्वरूप जोशी मंचस्थ रहे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन कलाकार प्रकाश माली ने देशभक्ति और आध्यात्मिक भजनों की प्रस्तुतियां दी। कलश यात्रा के बाद गायत्री नवकुण्डीय यज्ञ में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी गई। दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें धर्मप्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

बच्चों ने सजाई सजीव झाकियां 
कार्यक्रम में निशा ने राम, लक्षिता ने लक्ष्मण, नेहाल ने सीता, गिरीश ने हनुमान, बनकर राम दरबार की सजीव झांकी सजाई। जीविका सैनी ने भारत माता, पार्थ कुमावत स्वामी विवेकानंद, हार्दिक वर्मा भगतसिंह, हितेश चंद्रशेखर ने आजाद, अंश ने अम्बेडकर की सजीव झांकी बना कर धर्मप्रेमियों का मन मोह लिया।

इनका रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम में मुकुंदगढ़ से कामाक्षां शैलेंद्र बाबा कामधेनु सेवा संस्थान, श्री सिद्धेश्वर महादेव आश्रम, स्वामी विवेकानंद सेवा संघ, आदर्श विद्या मंदिर, बावलिया बाबा मंदिर, ठड्डेवाले बालाजी मंदिर, सेठजी टेंट हाउस, डूंडलोद से कंवरपुरा बालाजी, गोयनका म्यूजियम, मंडावा से आनंदपुर अखाड़ा, गणेश मंदिर , गायत्री परिवार का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles