[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा में सड़कों पर गंदा पानी, ग्रामीण परेशान:पंचायत पर भ्रष्टाचार के आरोप, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा में सड़कों पर गंदा पानी, ग्रामीण परेशान:पंचायत पर भ्रष्टाचार के आरोप, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा

डाडा फतेहपुरा में सड़कों पर गंदा पानी, ग्रामीण परेशान:पंचायत पर भ्रष्टाचार के आरोप, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के डाडा फतेहपुरा ग्राम पंचायत में प्रशासन और ग्राम पंचायत की अनदेखी के कारण ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव की मुख्य सड़कों पर जगह-जगह जलभराव और गंदगी से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों ने बताया गांव के प्रमुख रास्तों पर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। वार्ड नंबर 05 में सत्यवीर सिंह की दुकान के पास, गोकल की चक्की के पास मुख्य मार्ग, चौधरियों की ढाणी जाने वाले रास्ते और मनीष गुप्ता की दुकान के पास के क्षेत्र में गंभीर जलभराव की स्थिति है। खाखी बाबा स्कूल के पास भी यही हाल है।

सड़कों पर जमा गंदा पानी अब सड़ने लगा है, जिससे भयंकर दुर्गंध फैल रही है। इससे संक्रामक बीमारियों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत द्वारा सफाई के नाम पर भारी बजट उठाया जा रहा है, लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। नालियां जाम पड़ी हैं और सफाई केवल कागजों तक सीमित है।

इस स्थिति को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Related Articles