जसरापुर में 2.11 करोड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास, विधायक धर्मपाल गुर्जर ने 16 विकास कार्यों का किया उद्घाटन
ग्रामीणों ने जसरापुर में सीएससी खोलने और तीन वर्ष से बंद हिंदी मीडियम विद्यालय को पुनः शुरू करने की मांग उठाई
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : जसरापुर ग्राम पंचायत में रविवार को खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर द्वारा पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से सीएसआर योजना के तहत स्वीकृत 2 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का समारोहपूर्वक शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मंजू देवी ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, बीसीएमओ डॉक्टर हरीश यादव, पीएमओ डॉक्टर अक्षय शर्मा, जसरापुर पीएचसी प्रभारी डॉ. अनीता बुरी, पूर्व प्रधान मदनलाल गुर्जर, पीडब्ल्यूडी खेतड़ी के अयन प्रणव शीला, शिवकुमार सुरोलिया, राधेश्याम जांगिड़, रोताश मनक्स, प्रकाश चनेजा, सावतराम जांगिड़, शिवराज सिंह शेखावत, छगनलाल शर्मा, बबलू अवाना, सुरेन्द्र काजला, राजकुमार सिंह निर्वाण, रामचन्द्र नायक, गुमान सिंह तथा लोयल सरपंच महेन्द्र काजला मौजूद रहे।कार्यक्रम के प्रारंभ में पंडित आचार्य योगेश शास्त्री एवं शिवलाल जोशी ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई, जिसके बाद अतिथियों ने फीता काटकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया। मुख्य यजमान झंडू राम गुर्जर एवं सरपंच मंजू देवी रहे। ग्रामीणों द्वारा विधायक का 51 किलो की फूलमाला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

जसरापुर मुख्य बस स्टैंड पर विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का समाजसेवी झंडू राम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जेसीबी से फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल तक लेकर जाया गया।
प्रशासक मंजू देवी एवं समाजसेवी झंडू राम गुर्जर ने बताया कि 2 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया गया तथा 16 विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया गया। इनमें से 5 विकास कार्य विधायक कोष से तथा 11 विकास कार्य ग्राम पंचायत द्वारा करवाए गए हैं। उद्घाटन किए गए कार्यों में पुस्तकालय निर्माण, बांढा की ढाणी रोड से मेघवाल के घर तक डामरीकरण सड़क, मुख्य बस स्टैंड पर सामुदायिक शौचालय, सैनी, मेघवाल एवं नायक समाज की श्मशान भूमि की चारदीवारी, मुख्य बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय का सौंदर्यकरण, मुख्य सड़क से शिव मंदिर तक इंटरलॉकिंग व साइड वॉल, देवता सड़क से ताराचंद तिरोड़ी के घर की ओर डामरीकरण सड़क, ढाणी पावटा इंटरलॉकिंग सड़क, छाजू राम के घर से चेतराम के घर की ओर इंटरलॉकिंग सड़क, जसरापुर स्कूल से ढाणा तक डामरीकरण सड़क कार्य तथा मेघाराम सिराधना के घर के पास 3 फेस बोरिंग कार्य शामिल हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि जसरापुर ग्राम पंचायत में पिछले दो वर्षों में करीब 5 करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि खेतड़ी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के तहत 91 करोड़ रुपए के कार्य प्रगति पर हैं, जिनमें 37 अस्पतालों का निर्माण कार्य शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में सीएससी खोलने की मांग रखी। साथ ही ग्रामीणों ने जसरापुर में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए पिछले तीन वर्षों से बंद पड़ी हिंदी मीडियम विद्यालय को पुनः शुरू करवाने की मांग भी विधायक के समक्ष रखी।
इस अवसर पर हवासिंह बाकोटी, सुरेश फागना, धर्मवीर गुर्जर, सुरेंद्र जांगिड़, कपिल धांनिया, रमाकांत पुजारी, प्रहलाद छावड़ी, सरदारा राम धांनिया, रामावतार छावड़ी, दीपचंद छावड़ी, प्रकाश ठेकेदार, प्रभु दयाल भार्गव, विजय लाल पुजारी, सांवत राम जांगिड़, विनोद सेन, जयचंद टेलर, रामचंद्र गुर्जर, मेघाराम सिराधना, राधेश्याम धांनिया, भंवरलाल कुमावत, छोटू बंजारा, मदन सिंह, मंगेजाराम खींची, पवन सैनी, रामस्वरूप नायक, शंकर कुमावत, केसर छावड़ी, सूबेदार महेंद्र सिंह, हाजी गफूर खां ,ललिता खिंची,सुमन देवी,सावत्री देवी,सरोज,अंजू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041432


