[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में फाल्गुन महोत्सव शुरू:श्याम दरबार ने किया निशान पूजन, अखंड ज्योति के किए दर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में फाल्गुन महोत्सव शुरू:श्याम दरबार ने किया निशान पूजन, अखंड ज्योति के किए दर्शन

चिड़ावा में फाल्गुन महोत्सव शुरू:श्याम दरबार ने किया निशान पूजन, अखंड ज्योति के किए दर्शन

चिड़ावा : चिड़ावा के सूरजगढ़ रोड स्थित प्रिंस पब्लिक स्कूल के पास श्याम दरबार द्वारा आयोजित दो दिवसीय नौवां फाल्गुन महोत्सव 20 फरवरी की देर शाम शुरू हो गया। महोत्सव का आगाज विधि-विधान से किए गए निशान पूजन के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने भाग लिया।

मंदिर के निज सेवक हरीश और सेवादार विवेक सैनी ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन संतकुमार सैनी, मनोज सैनी और रौनक सैनी के सानिध्य में निशान पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा की अखंड ज्योति के दर्शन किए और अपनी मन्नतें मांगी।

पूरा मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। इस नौवें महोत्सव को सफल बनाने के लिए सेवादारों की पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। कार्यक्रम में रामधारी, रॉबिन, लक्की, गोपी, मनीष, सिकंदर, लोकेश, राकेश, संजू, शिव, हरलाल, गिरीश, प्रशांत, अंकित और रवि सहित कई श्याम भक्तों ने अपनी सक्रिय सेवाएं दीं। इस आयोजन को लेकर कस्बे के भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles