लोयल बस स्टैंड के पास स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग: स्कूल और मंदिर के सामने हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी से लगाई गुहार
लोयल बस स्टैंड के पास स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग: स्कूल और मंदिर के सामने हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी से लगाई गुहार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर क्षेत्र के लोयल बस स्टैंड के पास रामदेव मंदिर और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने जसरापुर-लोयल-चनाना मार्ग पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। यह सड़क क्षेत्र की प्रमुख संपर्क सड़क है, जहां दिनभर दोपहिया, चारपहिया वाहनों सहित बसों की लगातार आवाजाही रहती है। बस स्टैंड, मंदिर और विद्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थान होने के बावजूद यहां स्पीड ब्रेकर नहीं होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), खेतड़ी से शीघ्र स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि तेज गति से गुजरने वाले वाहन बस स्टैंड के पास बिना गति कम किए निकल जाते हैं, जिससे यहां खड़े यात्रियों और सड़क पार करने वाले लोगों को खतरा बना रहता है। विशेष रूप से विद्यालय आने-जाने वाले छोटे विद्यार्थियों को सड़क पार करते समय हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों में इस स्थिति को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार यदि समय रहते यहां स्पीड ब्रेकर का निर्माण नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
लोयल बस स्टैंड पर एकत्रित ग्रामीणों में संदीप मेघवाल, हवलदार रोहिताश काजला, सत्यनारायण शर्मा, जगदीश पंच, राजेंद्र शर्मा, कुलदीप राजपूत, सज्जन योगी, रामस्वरूप, लीलाराम सेन, घीसाराम योगी और हंसराम लांबा शामिल रहे। सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में सार्वजनिक निर्माण विभाग से इस स्थान पर शीघ्र स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई, ताकि आमजन और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इसके अलावा ग्रामीणों ने सड़क पर दोनों ओर सफेद रेडियम पट्टी लगाने और आवश्यक चेतावनी संकेतक स्थापित करने की भी अपील की है। उनका कहना है कि इससे विशेष रूप से रात के समय वाहन चालकों को बस स्टैंड और आबादी क्षेत्र की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी, जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। ग्रामीणों ने विभाग से जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2093589


