सांडवा में पांच दिन से पाइपलाइन लीकेज:स्टेट हाइवे 20 पर पानी बहने से राहगीर परेशान, प्रशासन से जल्द ठीक करने की मांग
सांडवा में पांच दिन से पाइपलाइन लीकेज:स्टेट हाइवे 20 पर पानी बहने से राहगीर परेशान, प्रशासन से जल्द ठीक करने की मांग
सांडवा : सांडवा कस्बे में स्टेट हाइवे 20 पर पशु अस्पताल के नजदीक पाइपलाइन में पिछले पांच-छह दिनों से लीकेज के कारण लगातार पानी बह रहा है। इस रिसाव से सड़क किनारे पानी जमा हो गया है, जिससे राहगीरों और स्कूली विद्यार्थियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लीकेज का पानी सड़क किनारे जमा होकर कीचड़ में बदल गया है। इसके चलते फुटपाथ से गुजरने वाले लोगों और स्कूल आने-जाने वाले छात्रों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई मरम्मत कार्य नहीं किया गया है। लगातार पानी बहने से एक ओर जहां जल की बर्बादी हो रही है, वहीं दूसरी ओर सड़क की सतह भी कमजोर पड़ने लगी है, जिससे भविष्य में सड़क टूटने का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लीकेज को ठीक नहीं किया गया, तो सड़क किनारे गड्ढे बन सकते हैं और हादसों का खतरा भी बढ़ जाएगा। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और सड़क को नुकसान से बचाया जा सके। सांडवा गांव में पीने के पानी की समस्या पहले से ही बनी रहती है, ऐसे में बेकार बहते पानी को देखकर ग्रामीणों में चिंता और बढ़ गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040186


