बारात में जा रही बोलेरो नहर में गिरी,एक की मौत:ग्रामीणों ने एक को बचाया, तीन युवक लापता; आपदा विभाग का सर्च जारी
बारात में जा रही बोलेरो नहर में गिरी,एक की मौत:ग्रामीणों ने एक को बचाया, तीन युवक लापता; आपदा विभाग का सर्च जारी
चूरू : चूरू में बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन युवक लापता हो गए। वहीं, एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया है। बोलेरो सवार सभी लोग दूल्हे के दोस्त थे और बारात में शामिल होने के लिए सागड़ा जा रहे थे। इस दौरान भिरानी थाना के गांव अजीतपुरा के पास शुक्रवार रात करीब 9 बजे हादसा हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। रात करीब 10 से 11 बजे के बीच एक जेसीबी ओर लोगों की मदद से बोलेरो को बाहर निकाल लिया गया। वहीं, लापता युवकों की तलाश के लिए शनिवार सुबह करीब 9 बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। भिरानी सरपंच रामनिवास ने बताया- ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि नहर में गाड़ी गिर गई है। जिसके बाद जेसीबी बुलाकर गाड़ी को बाहर निकाला व प्रशासन को सूचना दी।
दोस्त की बारात में सागड़ा जा रहे थे
भिरानी एसएचओ लखवीर सिंह ने बताया- कानावासी निवासी कुलदीप सिंह पुत्र विजय सिंह की 20 फरवरी को शादी थी। बारात कानावासी से सागड़ा जा रही थी। बारात में शामिल होने के लिए कानावासी निवासी आशीष चबरवाल और अनुराग पुत्र मुकेश, बेजवा के मुकेश पुत्र नेतराम, अमित पुत्र भीमाराम और आशीष पुत्र रघुवीर निकले थे।
अजीतपुरा के पास नहर में गिरी बोलेरो
पांचों युवक बोलेरो में थे। बारात में जाते समय अजीतपुरा के पास बोलेरो अनियंत्रित हो गई और रसलाना वितरिका नहर में जा गिरी। तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
एक को बचाया, एक डूबा और तीन लापता
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अनुराग को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि आशीष की डूबने से मौत हो गई। वहीं, बेजवा निवासी मुकेश, अमित और आशीष पुत्र रघुवीर लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आपदा विभाग से गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है। जो रसलाना वितरिका में तीनों की तलाश कर रहे हैं।
गोताखोर सतपाल ने बताया- दोपहर तक घटनास्थल से 5 किमी का एरिया कवर कर लिया, तीनों का पता नहीं चला है। बहाव के हिसाब से तीनों की बॉडी शायद आगे निकल गई है। फिलहाल, सर्च जारी है। गोताखोरों की टीम में शहजाद खान, सतपाल सिंह, किस्मत अली, जुगल किशोर, मनोज और चरण सिंह शामिल है।
देखें हादसे के बाद के PHOTOS




देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040186


