सरदारशहर के घड़सीसर में कृषि मंडी खोलने की मांग:पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा को सौंपा ज्ञापन, बोले-किसानों को मिलेगी सुविधा
सरदारशहर के घड़सीसर में कृषि मंडी खोलने की मांग:पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा को सौंपा ज्ञापन, बोले-किसानों को मिलेगी सुविधा
सरदारशहर : सरदारशहर के घड़सीसर गांव में कृषि मंडी खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि घड़सीसर में कृषि मंडी खुलने से आसपास के दर्जनों गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
किसान बोले-उपज बेचने में मिलेगी सुविधा
वर्तमान में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए लगभग 45 किलोमीटर दूर मंडी जाना पड़ता है, जिससे उन्हें परिवहन पर भारी खर्च उठाना पड़ता है और समय की भी बर्बादी होती है। ग्रामीणों ने तर्क दिया कि घड़सीसर में मंडी स्थापित होने से किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा होगी। इसके साथ ही, स्थानीय स्तर पर सरकारी खरीद केंद्र भी खुल सकेंगे, जिससे किसानों को और अधिक राहत मिलेगी।
पूर्व मंत्री ने दिया आश्वासन
प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री से घड़सीसर में जल्द से जल्द कृषि मंडी खोलने की मांग की, ताकि किसानों को राहत मिल सके। इस पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने मंडी खोलने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़, सोनपालसर के मुनिदास स्वामी, पवनकुमार जोशी, नेमीचंद सुथार, उम्मेदसिंह पवार, भगवानसिंह सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040186


