युवक का शव जमीन में गड़ा मिला, हत्या का आरोप:आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग, लोगों ने प्रदर्शन किया
युवक का शव जमीन में गड़ा मिला, हत्या का आरोप:आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग, लोगों ने प्रदर्शन किया
सरदारशहर : सरदारशहर के सवाई छोटी गांव की रोही में गुरुवार शाम मिट्टी में दबा एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान छोटी सवाई निवासी सांवर सिंह राजपुरोहित (32) पुत्र मांगीलाल राजपुरोहित के रूप में हुई। पुलिस ने शव को उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। इधर लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
हत्या कर शव दबाने का आरोप
मृतक के बड़े भाई लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित निवासी सवाई छोटी ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार,गांव में एक होटल के पीछे उनके भाई सांवरमल का झगड़ा सवाई छोटी निवासी पप्पूराम नायक और सवाई डेलाना निवासी ओमप्रकाश नायक के साथ हुआ था।
लक्ष्मण सिंह ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपियों ने उनके भाई की हत्या कर शव को जमीन में गड्ढा खोदकर दबा दिया। रिपोर्ट में अन्य लोगों के भी हत्या में शामिल होने की आशंका जताई गई है।
थानाधिकारी मदनलाल विश्नोई ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
शुक्रवार सुबह सरदारशहर विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने सर्व समाज के लोगों और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान डीवाईएसपी कुलदीप वालिया और सीआई मदनलाल विश्नोई ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित ने बताया कि वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं, लेकिन जब तक परिजनों को मुआवजे की घोषणा नहीं की जाती, तब तक धरना जारी रहेगा और शव नहीं लिया जाएगा। मृतक सांवर सिंह अपने छह भाइयों में तीसरे नंबर पर था और वाहन चालक के रूप में काम करता था। उसके दो माह का बेटा है। परिवार मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता है।
ये रहे मौजूद
धरने में एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित, जगदीश सिंह, नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, ललित राजपुरोहित, पूर्व प्रधान भैरूसिंह राजपुरोहित, पूर्व उपप्रधान ताराचंद सारण, मुलायम सिंह, अहसान, सांवरमल नायक, सांवरमल जाखड़, राकेश चौधरी, अनोपसिंह,कन्हैयालाल, पृथ्वी राज, हेमराज प्रजापत, कासम सब्जीपरसोस, राज चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039543


