[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फर्जी गोल्ड लोन मामले में 1 किलो 555 ग्राम सोने की रिकवरी:अब तक 8 आरोपी हो चुके गिरफ्तार, 214 खातों से 8.78 करोड़ रुपए के गबन का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

फर्जी गोल्ड लोन मामले में 1 किलो 555 ग्राम सोने की रिकवरी:अब तक 8 आरोपी हो चुके गिरफ्तार, 214 खातों से 8.78 करोड़ रुपए के गबन का आरोप

फर्जी गोल्ड लोन मामले में 1.555 किलो सोने की रिकवरी:अब तक 8 आरोपी हो चुके गिरफ्तार, 214 खातों से 8.78 करोड़ रुपए के गबन का आरोप

नवलगढ़ : नवलगढ़ में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शाखा में हुए फर्जी गोल्ड लोन और गोल्ड चोरी मामले में मुख्य आरोपी सहित आठ लोग गिरफ्तार हो चुके है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 किलो 555 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ 32 लाख रुपए बताई जा रही है।

214 खातों पर लगभग 8.78 करोड़ रुपए का गबन

जांच में सामने आया है कि पूर्व शाखा प्रबंधक अमित जांगिड़ ने 214 खातों पर लगभग 8.78 करोड़ रुपए का फर्जी गोल्ड लोन जारी करके राशि का गबन किया था। आरोप है कि इस प्रक्रिया में फर्जी खाते खोले जाते थे, नकली सोना रखकर असली सोना बैंक से निकाल लिया जाता था।

वारदात को अंजाम देने के लिए मुख्य आरोपी अमित जांगिड़ ने बैंक में बीसी (बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट) चलाने वाले संतोष सैनी की मदद ली। संतोष सैनी के माध्यम से अपने परिचितों और परिवारजनों के नाम पर ऑनलाइन खाते खुलवाए गए। इन खाताधारकों से ओटीपी लेकर लोन की राशि निकाली जाती थी और गोल्ड पैकेट में नकली आभूषण रख दिए जाते थे, जबकि असली सोना स्ट्रॉन्ग रूम से निकाल लिया जाता था।

ये लोग हो चुके गिरफ्तार

यह घोटाला 28 जनवरी को जिम्मेदारी बदलने से पहले हुई जांच के दौरान सामने आया, जब गोल्ड पैकेटों से छेड़छाड़ का पता चला। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अब तक इस मामले में ओमप्रकाश, संदीप कुमार, सुनील कुमार, सुनील सुण्डा, रमेश सैनी, धीरज सैनी सहित कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Related Articles