[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चौपाल में कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चौपाल में कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

चौपाल में कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

झुंझुनूं : ग्राम पंचायत घोड़ीवारा में शुक्रवार को आयोजित रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग ने ग्रामीणों की जनसुनवाई करते हुए विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पेयजल, सड़क, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, चिकित्सा सुविधाओं एवं अन्य स्थानीय मुद्दों को उठाया।

कलेक्टर डॉ. गर्ग ने प्रत्येक परिवाद को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

इस अवसर पर जिला परिषद के एसीईओ रामनिवास, जलदाय विभाग के एसई राजपाल सिंह, आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. जितेंद्र स्वामी, रोडवेज मुख्य प्रबंधक गिरीराज स्वामी, सीडीईओ अशोक शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ. पवन पूनिया तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने का आश्वासन भी दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker