13 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म करने वाले को 20 साल के कठोर कारावास की सजा
राज्य सरकार की ओर से पैरवी विशिष्ट लोक अभियोजक हेमसिंह शेखावत ने की
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पोक्सो कोर्ट चूरू के न्यायाधीश अनिल कुमार गुप्ता (जिला न्यायधीश संवर्ग) ने आज एक फैसला सुनाते हुए 13 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म करने वाले गिरधारी लाल को 20 साल के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। अभियुक्त गिरधारी लाल पुत्र भैराराम उम्र 31 साल निवासी दूंकर पुलिस थाना बीदासर ने 6 अक्टूबर 2024 को शाम 5 बजे एक नाबालिग को बुलाकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसे कोडासर रोड पर एक खेत में ले गया। वहां उसे जबरदस्ती शराब पिलाई। उसके बाद मारपीट करके उसके साथ कुकर्म किया। गिरधारी लाल के साथ एक छोटी लड़की थी।
गिरधारी लाल फोन पर बात कर रहा था, तब वह गाड़ी से उतर गया। पीड़ित के परिजनों ने बीदासर थाना में गिरधारी लाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। आज न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए गिरधारी लाल पुत्र भैराराम निवासी दूंकर पुलिस थाना बीदासर को 20 साल के कठोर कारावास से दंडित किया है। राज्य सरकार की ओर से पैरवी विशिष्ट लोक अभियोजक हेम सिंह शेखावत ने की। परिवादी की तरफ से राकेश कुमार और अभियुक्त की ओर से नरेंद्र सिहाग ने पैरवी की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039537


