[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माय भारत युवा मंडल विकास अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

माय भारत युवा मंडल विकास अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

माय भारत युवा मंडल विकास अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चूरू : मेरा युवा भारत, चूरू के तत्वावधान में शुक्रवार को माय भारत युवा मंडल विकास अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल स्टेडियम से किया गया। जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत द्वारा अभियान को हरी झंडी दिखाकर औपचारिक रूप से रवानगी दी। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे अभियान युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अभियान को सफल बनाने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया।

इस अभियान के तहत आगामी 05 दिनों तक विभिन्न गांवों में जाकर युवाओं को संगठित कर युवा मंडलों का गठन किया जाएगा तथा उन्हें सामाजिक व राष्ट्र निर्माण गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत टीम के सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही और सभी ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान महेश कुमार सैनी, सुरेन्द्र, मनीष, संदीप सैनी, शहजाद अली, हितेश सोनी, नवीन, दिनेश एवं प्रकाश, राकेश सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles