मुस्लिम समुदाय के युवाओं को देर रात बाईपास पर बैठने से रोकने की अपील
मुस्लिम समुदाय के युवाओं को देर रात बाईपास पर बैठने से रोकने की अपील
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : रमजान माह के मद्देनज़र मुस्लिम ओकाफ इंतिजामिया कमेटी बिसाऊ ने समुदाय के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों और युवाओं को मध्य रात्रि तक बाईपास क्षेत्र की दुकानों व होटलों पर अनावश्यक रूप से बैठने से रोकें।
कमेटी सदर हाजी पीर निसार अहमद कलंदरी व कॉम सरपरस्त एडवोकेट जाफर खां ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में कस्बे के सभी मुस्लिम बुजुर्गों, मस्जिदों के सदर एवं मुतवल्लियों से गुजारिश की गई है कि वे समाज के नौजवानों को समझाएं।
प्रेस नोट में कहा गया है कि पुलिस अधिकारियों द्वारा समाज के जिम्मेदार लोगों को कई बार अवगत कराया गया है कि कुछ युवा देर रात तक बाईपास स्थित चाय-पानी की दुकानों व पेट्रोल पंप के पास होटलों पर बैठे रहते हैं। वहीं, देर रात असामाजिक तत्वों की आवाजाही और नशे की घटनाओं के कारण विवाद की आशंका बनी रहती है।
कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसी प्रकार की अप्रिय घटना या विवाद होता है तो उसका असर युवाओं के भविष्य पर पड़ सकता है। किसी भी प्रकार का केस दर्ज होने से सरकारी सेवा या पासपोर्ट जैसी प्रक्रियाओं में दिक्कत आ सकती है।
कमेटी ने सभी अभिभावकों से अपने-अपने बच्चों को समझाने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि रमजान माह शांति, अनुशासन और भाईचारे के साथ संपन्न हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039444


