खाटूश्यामजी मेले से पहले रींगस में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती
आधा दर्जन प्रतिष्ठानों की जांच, अवधि पार खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : सीकर जिले में आयोजित होने वाले वार्षिक फाल्गुनी मेले को लेकर प्रशासन सतर्क है। विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में लगने वाले मेले से पूर्व आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने रींगस शहर में सघन जांच अभियान चलाया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूलसिंह बाजिया के नेतृत्व में टीम ने स्टेशन बाजार और मिल तिराहे क्षेत्र में करीब आधा दर्जन खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों पर अवधि पार (एक्सपायरी) खाद्य सामग्री पाई गई, जिसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया।
अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल गुणवत्ता पूर्ण और मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री ही बेची जाए। नियमों की अनदेखी करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य मिलावटखोरी और खराब खाद्य सामग्री पर रोक लगाकर श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039439


