चूरू में डिग्गी में डूबने से युवक की मौत:पानी निकालते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा
चूरू में डिग्गी में डूबने से युवक की मौत:पानी निकालते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा
रतनगढ़ : चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव गोपालपुरिया में डिग्गी से पानी निकालते समय पैर फिसलने से एक 34 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार गोपालपुरिया निवासी 29 वर्षीय छोटूराम बेनीवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका बड़ा भाई महेंद्र अपने भतीजे लीलाधर के साथ खेत गया था। लीलाधर ने घर आकर महेंद्र के डिग्गी में डूबने की सूचना दी।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। रतनगढ़ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों की सहायता से शव को डिग्गी से बाहर निकाला। शव को जालान अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। शुक्रवार दोपहर बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039357

