खेतड़ी में विवाहिता ने सुसाइड किया:परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया
खेतड़ी में विवाहिता ने सुसाइड किया:परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के सुनारी गांव में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर बबाई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
15 महीने पहले हुई थी शादी
हरड़िया निवासी भोमाराम ने बबाई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अनिता (22) का विवाह 26 नवंबर 2024 को सुनारी निवासी राहुल पुत्र हजारीलाल के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग अनिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस संबंध में पहले दो-तीन बार गांव के प्रमुख लोगों ने समझाइश भी की थी, लेकिन प्रताड़ना जारी रही।
करीब तीन माह पहले अनिता ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद उसे और अधिक परेशान किया जाने लगा। जब अनिता ने इसकी जानकारी अपने मायके में दी, तो उसका फोन भी तोड़ दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अनिता की हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना पर बबाई थानाधिकारी राजपाल सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। मृतका के शव को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम करवाया गया। थानाधिकारी ने बताया कि मृतका के पिता की रिपोर्ट पर राहुल, हजारीलाल और राधा देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039178


