[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में युवक की हत्या पर धरना प्रदर्शन:परिजनों और ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे जाम किया, प्रशासन के आश्वासन के बाद माने परिजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में युवक की हत्या पर धरना प्रदर्शन:परिजनों और ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे जाम किया, प्रशासन के आश्वासन के बाद माने परिजन

पाटन में युवक की हत्या पर धरना प्रदर्शन:परिजनों और ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे जाम किया, प्रशासन के आश्वासन के बाद माने परिजन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना इलाके के डाबला थाना अंतर्गत गांवली स्थित ढाणी प्रेम सागर वाली में बुधवार देर रात एक युवक की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। घटना के विरोध में मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे जाम कर जमकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने हत्या में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को मुआवजा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हाईवे जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित रहा।

मृतक के पिता नरेश ने बताया कि बुधवार रात उनके घर के पास शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान एक कार में सवार होकर चार-पांच युवक मौके पर पहुंचे। उनके हाथों में हथियार थे। आरोप है कि युवकों ने उनके बेटे भारत पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भारत को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पाटन तहसीलदार सुभाष चंद्र, डीवाईएसपी सुशील मान और डाबला थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर नियमानुसार सरकारी सहायता और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। समझाइश के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जाम हटा लिया।

बुधवार रात से मृतक का शव जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखा गया था। गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कर शव सुपुर्द किया जाएगा।

घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles