[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फॉरच्यूनर की टक्कर से स्कूली बालिका की मौत:हरसावा में बाइक सवार युवक भी घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फॉरच्यूनर की टक्कर से स्कूली बालिका की मौत:हरसावा में बाइक सवार युवक भी घायल

फॉरच्यूनर की टक्कर से स्कूली बालिका की मौत:हरसावा में बाइक सवार युवक भी घायल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

फतेहपुर : फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र में हरसावा के पास सड़क हादसे में स्कूली बालिका की मौत हो गई। इस घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, हरसावा स्थित निजी स्कूल में पढ़ने वाली बालिका हेजल को एक युवक बाइक से घर ले जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे पर पहुंची, सामने से आ रही फॉरच्यूनर कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बालिका को गंभीर चोटें आईं।

दुर्घटनाग्रस्त बाईक
दुर्घटनाग्रस्त बाईक

घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल बालिका और युवक को तुरंत जिला उप चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles