[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजली और मनरेगा को लेकर माकपा का आंदोलन:24 मार्च को दिल्ली में होगी रैली, 6 मार्च को नीमकाथाना में सभा का निर्णय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

बिजली और मनरेगा को लेकर माकपा का आंदोलन:24 मार्च को दिल्ली में होगी रैली, 6 मार्च को नीमकाथाना में सभा का निर्णय

बिजली और मनरेगा को लेकर माकपा का आंदोलन:24 मार्च को दिल्ली में होगी रैली, 6 मार्च को नीमकाथाना में सभा का निर्णय

नीमकाथाना : नीमकाथाना में माकपा (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) की जिला कमेटी की बैठक कॉमरेड कैलाश सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बिजली विधेयक 2025, मनरेगा की समाप्ति, बीज विधेयक 2025, श्रम कानूनों की समाप्ति और चार श्रम संहिताओं जैसे मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।

पार्टी ने 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और 6 मार्च को नीमकाथाना में होने वाली सभा में जनता को लामबंद करने का आह्वान किया। राज्य सचिव कॉमरेड किशन पारीक ने बताया कि इन मुद्दों पर संघर्षों को तेज करने का फैसला किया गया है।

सीपीएम राजस्थान राज्य कमेटी ने 24 फरवरी को घड़साना से 7 मार्च तक जयपुर तक राज्यव्यापी जत्था अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही सभी जिलों में भी जिला स्तरीय जत्थे और जनअभियान चलाए जाएंगे। 6 मार्च को यह जत्था नीमकाथाना पहुंचेगा। इस सभा को पोलित ब्यूरो सदस्य और सांसद कॉमरेड अमराराम संबोधित करेंगे। माकपा जिला सचिव कॉमरेड ओमप्रकाश यादव ने बैठक के बारे में जानकारी दी।

कॉमरेड गोपाल सैनी ने बताया कि 6 मार्च की सभा को सफल बनाने के लिए तैयारी बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके तहत, 21 फरवरी को नीमकाथाना, 22 फरवरी को खेतड़ी और 23 फरवरी को श्रीमाधोपुर तहसील कमेटियों की विस्तारित बैठकें बुलाई जाएंगी। इन बैठकों में जिम्मेदारियां तय कर गांव-गांव जाकर पर्चा वितरण और नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी।

नीमकाथाना में होने वाली सभा को सफल बनाने का आह्लान

इन अभियानों के माध्यम से 6 मार्च को नीमकाथाना मंडी में होने वाली सभा को सफल बनाने और 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में बड़ी संख्या में लोगों को पहुंचने का आह्वान किया जाएगा। बैठक में कॉमरेड रतन सिंघल, कैलाश सामोता, ओमप्रकाश सैनी, पूर्ण सिंह कुड़ी, सरदार सिंह सैनी, के एल संतोषी, रवि शंकर वर्मा, कैलाश सैनी, विष्णु नायक, निरंजन सैनी, केदार शर्मा, जितेंद्र यादव, बिशन सिंह, श्योराम लांबा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles